September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

तमिलनाडु में TVK सरकार का आगाज, राज्यपाल ने थलापति विजय को दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vijay Swearing In Ceremony: चेन्नई। चेन्नई में आज तमिलनाडु की राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत हो गई। टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विजय ने सरकार गठन के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, जबकि बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। TVK के 108 विधायकों के अलावा कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML ने भी समर्थन दिया। राज्यपाल से न्योता मिलने के बाद विजय समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

हालांकि, मुख्यमंत्री बनने तक का सफर विजय के लिए आसान नहीं रहा। 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद तमिलनाडु में लगातार कई दिनों तक सियासी हलचल तेज रही। पहले कांग्रेस के समर्थन के बावजूद बहुमत अधूरा रहा, फिर लेफ्ट पार्टियों का साथ मिला लेकिन आंकड़ा पूरा नहीं हुआ। आखिरकार VCK और IUML के समर्थन के बाद 121 विधायकों का आंकड़ा पूरा हुआ और विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

शपथ ग्रहण समारोह में विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री विजय ने गृह, पुलिस और लोक प्रशासन विभाग अपने पास रखे हैं। मंत्रिमंडल में के. ए. सेंगोट्टैयान, अधव अर्जुना, एन. आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार, राजमोहन, के. पी. वेंकटरमण और डॉ. टी.के. प्रभु शामिल हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close