April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में सर्द हवाओं का कहर, जनवरी से पहले बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: उत्तर पूर्वी राज्यों में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य भारत और देश के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 14 December 2025: नई दिल्ली। रविवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। दृश्यता बेहद कम होने के चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। शनिवार के दिन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद स्पीड लिमिट कम कर दी गई थी। दिल्ली समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में भी घना कोहरा रहने के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य भारत और देश के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर की चेतावनी दी गई है।

चार राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 दिसंबर को तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति रहने की उम्मीद है। 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कोल्ड वेव की स्थिति रहने की संभावना है और 14 दिसंबर को उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में बहुत ज्यादा कोल्ड वेव की स्थिति रहने की संभावना है। ठंडी हवाएं सेहत के लिए खतरा पैदा करती हैं। इसलिए गर्म कपड़े पहनने, घरों को गर्म रखने, गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। फसलों और जानवरों को पाले से बचाने के लिए भी मौसम विभाग ने सलाह दी है।

पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन

पंजाब एवं हरियाणा में ठिठुरन बनी हुई है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार​

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल एवं स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल के अन्य नौ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लाहौल और चंबा के ऊंचे इलाकों में 17, 18 और 19 दिसंबर को बहुत हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close