April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 19 March 2025: आज इन राशियों की पलटेगी किस्मत, खुशियों से भरी रहेगी रंगपंचमी, पढ़े 19 मार्च का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 March 2025: आज इन राशियों की पलटेगी किस्मत, खुशियों से भरी रहेगी रंगपंचमी, पढ़े 19 मार्च का पूरा राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- सारी विषम परिस्थितियों के बाद भी जीवन आनंदित रहेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी चल रही है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- परेशानी बनी रहेगी लेकिन आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। व्यवसाय में कोई ऑप्शन होने के कारण मन परेशान है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– कर्क राशि की स्थिति अच्छी नहीं है। मान-सम्मान में ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। मन कलह से भरा होगा लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। व्यापारिक स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा निवेश से बचिएगा, धन हानि के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- समाज में आपकी सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाचार के माध्यम से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि– कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– बस एक दिन और परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close