September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

शिवपुरी में अवैध खनन माफियाओं का हमला, वनकर्मियों सहित तीन घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mining Mafia Attacks News: शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करसेना गांव के पास अवैध खनन करने वाले माफियाओं ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। माफियाओं के हमले में वनकर्मी प्रदीप राजावत और जुल्फकार अहमद सहित तीन लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

घटना शुक्रवार रात की है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि करसेना गांव के पास कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची लेकिन बीच रास्ते में ही माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि यह लोग जहां खनन कर रहे थे वह राजस्व क्षेत्र की जमीन थी। जहां किसी तलैया क्षेत्र में खनन किया जा रहा था।

लेकिन वन कर्मियों की टीम को आता देख खनन करने वालों ने बीच रास्ते में उनको रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। मामले को लेकर सतनवाड़ा रेंज की प्रभारी रेंजर श्रुति राठौर ने बताया की वनकर्मियों पर हमले करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
अगर यह लोग राजस्व की जमीन में भी खनन कर रहे थे तो उनको वनकर्मियों पर हमला नहीं करना चाहिए था। वन विभाग की टीम फॉरेस्ट एरिया में खनन होने की सूचना पर पहुंची थी। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मोरम और पत्थर का हो रहा अवैध खनन
जिलेभर में मोरम और पत्थर का खनन अवैध रूप से बड़े स्तर पर हो रहा है। जहां सक्रिय खनन माफिया कहीं पहाड़ों को कहीं टीलों को तो कहीं खेतों को खोद रहे हैं। बैराड़ क्षेत्र के नजदीकी गांव में पत्थर फर्शी के लिए अवैध खनन किया जा रहा है। जिन पर ना तो माइनिंग विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही कार्रवाई हो रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close