July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

इन राज्यों में 28 दिसंबर तक पड़ेगा घना कोहरा, बर्फीले तूफान का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

Aaj Ka Mausam 23 December 2025: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 23 December 2025: नई दिल्लीः दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। इसका असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई जगहों पर तापमान 5°-10°C डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में 28 दिसंबर तक पड़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश,बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 28 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।

बाराबंकी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत,झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार,  सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच पहुंच गया है। भारत के मैदानी इलाकों में बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन इलाकों में बर्फीले तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों आज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में बर्फीले तूफान की भी संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। एनसीआर में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज दिन में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। इसका मतलब यह है कि सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 15 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़ेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close