June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की आहट, सिद्दारमैया के इस्तीफे के ऐलान से डीके शिवकुमार खेमे में जश्न

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Karnatak Political News: बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई जगहों पर जश्न मनाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद सिद्दारमैया सीधे राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने वाले थे, लेकिन घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब जानकारी मिली कि कर्नाटक के राज्यपाल निजी कारणों से बेंगलुरु से बाहर चले गए हैं। ऐसे में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि इस्तीफा राजभवन जाकर सौंपा जाएगा या फिर फैक्स के माध्यम से भेजा जाएगा।

इसी बीच यह भी खबर सामने आई है कि सिद्दारमैया आज नई दिल्ली जा सकते हैं, जहां उनकी मुलाकात राहुल गांधी से होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सिद्दारमैया राज्यसभा भेजे जाने के प्रस्ताव को लेकर सीधे राहुल गांधी से अपनी बात रख सकते हैं। अब तक वे पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के माध्यम से हाईकमान तक अपना संदेश पहुंचा रहे थे।

हालांकि, ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्दारमैया ने संकेत दिए कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा है।

अगर इस्तीफे की प्रक्रिया आज पूरी हो जाती है तो सूत्रों के अनुसार 30 मई को डीके शिवकुमार की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी हो सकती है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में चले ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले के दौरान वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे, लेकिन अब तीन साल बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close