June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Bonus in addition to MSP on Dhan : किसानों की चमक उठी किस्मत, धान पर MSP के अलावा बोनस के तौर पर मिलेंगे इतने रुपए, हो गया ऐलान

Bonus in addition to MSP on Dhan : धान के लिए केंद्र के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bonus in addition to MSP on Dhan : रांची। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 में धान के लिए केंद्र के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में कुल 60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने केंद्र के एमएसपी के अलावा धान पर 100 रुपये प्रति क्विंटल के बोनस के प्रस्ताव को मंजूरी दी और इस संबंध में 60 करोड़ रुपये मंजूर किए।’’

 

खरीदेंगे 6 लाख टन धान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस सत्र में किसानों से 6 लाख टन धान खरीदने का भी फैसला किया है। केंद्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में धान की सामान्य किस्म के लिए 2,300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए किस्म के लिए 2,320 रुपये का एमएसपी तय किया है। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 36 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य भर में 29,604 ‘जल सहिया’ (जमीनी स्तर पर पेयजल सेवा प्रदान करने में लगे) को 12,000 रुपये मूल्य के स्मार्टफोन प्रदान करना शामिल है।

भारत में यहां होता है सबसे अधिक धान

अनुमानों के अनुसार, 2023-24 में भारत में कुल धान उत्पादन 1367 लाख मीट्रिक टन पहुंचने की संभावना है। तेलंगाना 166.31 लाख मीट्रिक टन के साथ भारत का प्रमुख धान उत्पादक राज्य है। 166.31 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। पश्चिम बंगाल 151.18 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ तीसरे स्थान पर है। 143.90 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। ओडिशा 101.30 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ पांचवें स्थान पर है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close