April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

विदेश

Russia-North Korea : पुतिन ने किम जोंग-उन को दिया ये खास तोहफा, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Russia-North Korea : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को 24 विशेष नस्ल के घोड़े तोहफे में दिए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Russia-North Korea : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को 24 विशेष नस्ल के घोड़े तोहफे में दिए हैं। ये तोहफे यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल किए गए तोपखाने के गोलों के बदले में दिया गए हैं। इनमें से 19 ओर्लोव ट्रॉलर नस्ल के 19 और घोड़े और 5 घोड़िया शामिल हैं, जिन्हें किम जोंग की पसंदीदा नस्ल मानी जाती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल पहले उत्तर कोरिया को इसी नस्ल के 30 घोड़े दिए गए थे। जिसमें से एक सफेद घोड़े की सवारी करते नजर आए थे। उनका ये प्रोपेगैंडा वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में बर्फबारी के बीच माउंट पेक्टू पर घोड़े की सवारी करते किम जोंग उन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

किम जोंग जिन घोड़ों पर सवार हुए थे, उन्हें उत्तर कोरिया की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी माना जाता है। दरअसल, 195-53 के  कोरियाई युद्ध के बाद देश ने आर्थिक सुधारों के लिए पौराणिक चेलिमा घोड़े के नाम पर एक अभियान चलाया। यह घोड़ा उत्तर कोरियाई संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इसी नाम का एक रॉकेट बूस्टर भी प्योंगयांग के पास है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सफेद घोड़े की सवारी करके किम जोंग उन ने एक ताकतवर और भाग्यशाली नेता की छवि पेश करने की कोशिश की। ताकि वह अपने लोगों को में भरोसे और समर्थन को बढ़ा सकें। इससे पहले हाल ही में पुतिन की भी एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वे भूरे रंग के घोड़े पर सवार थे और सोने की चेन, चश्मे और सेना की पतलून पहने नजर आए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close