IAS Transfer News: एक बार फिर प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया गया है। 56 आईएएस का तबादला किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में सचिव और आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरवा राजकमल को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
दरअसल झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 56 अधिकारियों का तबादला (Jharkhand IAS Transfer) किया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां आवंटित किया गया है।
भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को खान आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों पदों के अलावा उनके पास झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है।
भोर सिंह यादव झारखंड के नए कृषि निदेशक
आईएएस अधिकारी शेखर जमुआर झारखंड के नए खेलकूद निदेशक बनाए गए हैं। संजीव कुमार बेसरा राज्य के नए परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। रविरंजन कुमार विक्रम को झारखंड का श्रमायुक्त बनाया गया है। आदित्य कुमार आनंद पशुपालन निदेशक बनाए गए हैं। कुलदीप चौधरी आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाए गए हैं। भोर सिंह यादव झारखंड के कृषि निदेशक बनाए गए हैं। अन्य आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है।
किरण कुमारी पासी को मिला अतिरिक्त प्रभार
मनरेगा आयुक्त के पद पर तैनात मृत्युंजय कुमार बर्णवाल को झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। समाज कल्याण निदेशक किरण कुमारी पासी को तेजस्विनी परियोजना की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अजय कुमार सिंह अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अपर सचिव होंगे। नैन्सी सहाय को नगर एवं आवास विभाग में निदेशक बनाया गया है। जबकि सुशांत गौरव रांची नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं।




