April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

यूपी में घने कोहरे का रेड अलर्ट, 4 प्रदेशों में भीषण ठंड की चेतावनी, जानें हर राज्य के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 27 December 2025: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 27 दिसंबर की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

देश के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट​

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 1 जनवरी 2026 तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 तक, असम और मेघालय में 26 तक, उत्तर प्रदेश में 29 तक, हरियाणा और चंडीगढ़ और पंजाब में 30 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और असम, मेघालय, बिहार, ओडिशा में 30 तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।

इन जगहों पर भीषण ठंड के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26-27 दिसंबर को कुछ जगहों पर शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस और उप -हिमालयी पश्चिम बंगाल में 26, बिहार में 26-30 के दौरान, उत्तराखंड में 26-28, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को कुछ जगहों पर शीत दिवस रहने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को और झारखंड में 27-28 दिसंबर को शीत लहर की संभावना है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिला। इन सभी राज्यों में अगले एक सप्ताह तक कोहरे का असर दिख सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close