September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, जल्दी यहां से करें चेक

RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। राजस्थान बोर्ड तरफ से 10वीं कक्षा का परिणाम (RBSE 10th Result 2024)आज यानी 29 मई को घोषित कर दिया गया है। दसवीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया। इस मौके पर बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने RBSE कक्षा 10वीं के परिणाम को चेक करने के लिए और डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

लड़कियों का लड़कों का बेहतर प्रदर्शन

इस साल आरबीएसई 10वीं के परिणाम में कुल 93.03 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। जिसमे छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत दर्ज किया गया तो वहीं छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत रहा।

RBSE 10th Result 2024 : ऐसे करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक

उम्मीदवार राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर Rajasthan 10th Board Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आखिरी में भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close