April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal 24 January 2025 : जातकों की खुशियों से भर जाएगी झोली, यहां पढ़े 24 जनवरी का पूरा राशिफल

Rashifal 24 January 2025 : जातकों की खुशियों से भर जाएगी झोली, यहां पढ़े 24 जनवरी का पूरा राशिफल | Aaj Ka Rashifal

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rashifal 24 January 2025 : मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन बहुत ही रंगीन और शुभ समय गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य कमजोर दिख रहा है। शत्रु उपद्रव कर सकते है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग अच्छा है। दान वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि– भावुकता पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करें, उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें शुभ होगा।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। पैसे के मामले में रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शिव जी को प्रणाम करें, शुभ होगा।

धनु राशि- अत्यधिक खर्च मन को परेशान करेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close