September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप और ब्लैकमेल, राजधानी में हुआ होश उड़ा देने वाला कांड

Bhopal Crime News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में 1992 में राजस्थान के अजमेर जैसा शर्मनाक मामला सामने आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में 1992 में राजस्थान के अजमेर जैसा शर्मनाक मामला सामने आया है. मुस्लिम छात्रों के गैंग ने पहले हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर उन्हें प्रेम जाल में फंसाया, फिर गैंगरेप कर वीडियो बनाया और उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर तीन और छात्राओं को शिकार बनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित कर दी गई है. अब तक तीन थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके मोबाइल से कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं.

मामला राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित निजी कॉलेज का है जहां एक मुस्लिम छात्र ने एक हिंदू छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया. उसके साथ दुष्कर्म किया उसका वीडियो बनाया. उसे वीडियो के जरिए सालों तक न केवल उसका यौन शोषण किया, बल्कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसकी बहन समेत उनकी सहेलियों को भी अपना शिकार बनाया.

जानें कैसे हुआ खुलासा

मामला तब सामने आया जब ब्लैकमेलिंग और शोषण का शिकार छात्रा ने हिम्मत कर 17 अप्रैल को बाग सेवनिया थाने में FIR दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि इस छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने न केवल इस युवती को बल्कि इसकी बहन का भी यौन शोषण किया गया था. इस मामले में युवती के सामने आने के बाद पुलिस को दो और शिकायतें मिली, जो अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में दर्ज की गई है. चौथी शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस पीड़ित युवती की काउंसलिंग कर रही है.

लिस ने इस मामले में दो आरोपी फरहान खान और उसके एक साथी साहिल को गिरफ्तार किया है. फरहान भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र का निवासी और इसी कॉलेज में पढ़ाई करता है वही साहिल प्राइवेट नौकरी करता है.

 

प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

पुलिस के मुताबिक, मामला रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज का है, जहां हिंदू लड़कियों को पहले प्रेम जाल में फंसाया गया. फिर उनके साथ संबंध बनाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. यही नहीं, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वो अपनी सहेलियों या परचित लड़कियों को भी लड़कों से मिलवाकर दोस्ती करवाएं और बाद में उन युवतियों के साथ भी दुष्कर्म किया गया. सभी आरोपी युवक धर्म विशेष से ताल्लुक रखते हैं जबकि पीड़ित सभी लड़कियां हिंदू है. बागसेवनिया थाने में इस बाबत 16 अप्रैल को पहली एफआईआर दर्ज जब युवती ने पुलिस को बताया कि पहले उसके साथ फ़राज़ खान नाम के युवक ने हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया और संबंध बनाये.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close