April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Ram Mandir in West Bengal : अब पश्चिम बंगाल में भी बनेगा राम मंदिर, बीजेपी ने कर दी घोषणा, 22 जनवरी से काम होगा शुरू

Ram Mandir in West Bengal : भारतीय जनता पार्टी की मुर्शिदाबाद इकाई ने बरहामपुर में राम मंदिर निर्माण की योजना की घोषणा की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

कोलकाता। Ram Mandir in West Bengal : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखे जाने के कुछ दिन बाद, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की मुर्शिदाबाद इकाई ने बरहामपुर में राम मंदिर निर्माण की योजना की घोषणा की है। भाजपा ने कहा कि मंदिर का निर्माण अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के ठीक एक साल बाद 22 जनवरी, 2025 को शुरू होगा।

भाजपा के बरहामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष शाखाराव सरकार ने संवाददाताओं से कहा कि मंदिर के लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई है और इस परियोजना पर 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कबीर ने मंगलवार को कहा था कि वह मुर्शिदाबाद जिले में 2025 तक बाबरी मस्जिद जैसी एक मस्जिद का निर्माण कराएंगे। कबीर के इस बयान की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है।

क्या है BJP की नई रणनीति?

राम मंदिर बनाने के लिए भाजपा के प्रस्ताव को मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय के बीच अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का अल्पसंख्यक बहुल जिला है। यहां अल्पसंख्यक आबादी कुल आबादी की 75 प्रतिशत हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close