April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

President Draupadi Murmu Visit MP : 2 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

President Draupadi Murmu Visit MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगी। जहां वे इंदौर और उज्जैन जाएंगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर। President Draupadi Murmu Visit MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगी। जहां वे इंदौर और उज्जैन जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन करने के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर 205 साल पुरानी रेसीडेंसी कोठी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

बा​बा महाकाल के करेंगी दर्शन

19 सितंबर को राष्ट्रपति उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और पूजन करेंगी। इसके बाद 735 करोड़ रुपये से बनने वाले उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन मार्ग का भूमिपूजन करेंगी। दोपहर 03 बजे वे इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगी।

देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

18 और 19 सितंबर को इंदौर में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

18 सितंबर को जयपुर के आयोजन में शामिल होकर 4:00 बजे इंदौर के लिए भारेंगी उड़ान

शाम 4:50 पर इंदौर पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

5.15 पर इंदौर के मृगनयनी एंपोरियम जाएंगी राष्ट्रपति

यहां लघु उद्योग को प्रमोट करेंगी राष्ट्रपति

शाम 5:50 पर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

शाम 6:30 बजे तक यहीं पर ठहरेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

शाम 6:30 से 7:00 के बीच प्रबुद्ध जनों से मिलेंगी राष्ट्रपति

19 सितंबर को सुबह 9:00 रेजिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए होंगी रवाना

9:30 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर 9:50 पर उज्जैन पहुंचेंगी राष्ट्रपति

10:50 तक महाकाल मंदिर में रहेंगी राष्ट्रपति

11:10 बजे उज्जैन से उड़ान भरकर 11:30 बजे इंदौर एरिपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति

11:55 से 3 बजे तक रेसीडेंसी कोठी में करेंगी विश्राम

दोपहर 3:10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

6:20 पर ऑडिटोरियम से एयरपोर्ट होंगी रवाना

शाम 6.45 पर इंदौर से झारखंड के लिए भारेंगी उड़ान

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close