April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

MP BJP District Presidents List : इस दिन जारी होगी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची, दिल्ली में हुई नामों पर चर्चा

MP BJP District Presidents List : 2 और 3 जनवरी को बीजेपी कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP BJP District Presidents List : मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बूथ समिति अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद जिलाध्यक्षों के निर्वाचन पर सबकी नजर है। कल दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। जहां दिल्ली बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश चुनाव प्रभारी समेत प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए। वहीं अब बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में जिलाध्यक्षों को बदलने की कवायद चल रही है। ऐसे में अब बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची पर अपडेट भी सामने आ गया है। 5 जनवरी को बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी। दिल्ली में 2 और 3 जनवरी को बीजेपी कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। हर जिले को लेकर वन टू वन चर्चा होगी। चुनाव अधिकारी तीन जिलों पर एक पर्यवेक्षक और हर जिले के अलग-अलग बनाए गए हैं।

 

बता दें कि केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और योग्य कार्यकर्ता को मौका देने के लिए यह फैसला लिया है। अभी तक क्षेत्रीय नेता अपने हिसाब से जिला अध्यक्षों का चयन करते थे। इसी बैठक में जिला अध्यक्षों की उम्र का क्राइटेरिया भी तय हुआ है। 60 साल से ज्यादा उम्र के नेता जिला अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close