July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्मप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशहेल्थ

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने कुक्षी में ऊजीकृत किया ट्रांसफार्मर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने जानकारी दी है किकुक्षी (धार) में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने एन.वी.डी.ए. (नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण) मनावर के लिये 160 एम.व्ही.ए. का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर प्राथमिकता से ऊर्जीकृत किया है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण मनावर संभागीय कार्यालय क्रं. 30 ने कुक्षी 220 के.व्ही. सबस्टेशन में चन्दनखेड़ी पपिंग स्टेशन के लिये 132 के.व्ही. के फीडर की माँग की थी। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सक्रियता से कार्य करते हुये 220 के.व्ही. सबस्टेशन कुक्षी में यह ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया।

ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से एन.वी.डी.ए. की परियोजना कुक्षी, दही तथा अलीराजपुर माइक्रोलिफ्ट इरीगेशन सिस्टम के लिये विद्युत आपूर्ति का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इन्हें एन.वी.डी.ए. के चन्दनखेडी पपिंग स्टेशन सहित विभिन्न सब स्टेशनों से जुडे़ पंप हाउसों (पपिंग स्टेशनों) को विद्युत आपूर्ति की जायेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close