June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीतिविदेश

PM Modi Russia Visit : रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जोरशोर से हुआ स्वागत, पुतिन के साथ होगी अहम बैठक

PM Modi Russia Visit : पीएम नरेंद्र मोदी के मॉस्को पहुंचने पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi Russia Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मॉस्को पहुंचने पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वो मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे। इससे पहले रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी वार्ता द्विपक्षीय व्यापार तथा आर्थिक संबंधों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी अनुसंधान के कुछ नए क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। उन्होंने विश्वास जताया था कि वार्ता से कई क्षेत्रों में ठोस नतीजे निकलेंगे।

भरतीय प्रवासियों में उत्साह

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा से भारतीय समुदाय के लोग खासे उत्साहित हैं। रूस में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी इस यात्रा को लेकर कहा कि इससे भारत और रूस के संबंध अधिक मजबूत होंगे।

हो चुके हैं 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन

बता दें कि करीब पांच साल में यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा है। पिछली बार 2019 में उन्होंने रूस की यात्रा की थी। भारत और रूस में अभी तक बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। आखिरी शिखर सम्मेलन छह दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे।

भारत-रूस के बीच बढ़ा व्यापार

रूस स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 65.70 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में औषधि, कार्बनिक रसायन, विद्युत मशीनरी और यांत्रिक उपकरण, लोहा तथा इस्पात शामिल हैं। रूस से आयात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में तेल और पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, खनिज संसाधन, बहुमूल्य पत्थर व धातुएं, वनस्पति तेल आदि शामिल हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close