September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगविदेश

फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती! कश्मीर मुद्दे पर भारत ने नहीं दिया भाव

Mention of Kashmir in the UNGA : पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने चर्चा के दौरान महासभा के मंच से अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र किया था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mention of Kashmir in the UNGA : संयुक्त राष्ट्र: गरीबी की मार झेल रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मुल्क की आर्थिक हालत खराब है और जनता महंगाई से त्रस्त है। पैसों के लिए पाकिस्तान के हुक्मरान दर-दर कटोरा लिए फिर रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी पाकिस्तान को दिन में कश्मीर के सपने आ रहे हैं। अब भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में कड़ा जवाब देते हुए लताड़ लगाई है। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का जिक्र किए जाने के बाद भारत ने ‘निराधार और मिथ्या बयानों’ के लिए पड़ोसी देश की आलोचना करते हुए उसे सटीक जवाब दिया है।

भारत ने नहीं दिया भाव 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मंत्री प्रतीक माथुर ने कहा, ‘‘आज, एक प्रतिनिधिमंडल ने निराधार और मिथ्या बातें फैलाने के लिए इस मंच का दुरुपयोग किया जो कोई हैरानी की बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल इस प्रतिष्ठित संस्थान का कीमती वक्त बचाने के लिए किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देकर इन टिप्पणियों को बढ़ावा नहीं दूंगा।’’ माथुर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की चर्चा में भारत की ओर से बयान दे रहे थे।

किसने किया कश्मीर का जिक्र

इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने चर्चा के दौरान महासभा के मंच से अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र किया था। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू कश्मीर के मुद्दे को नियमित रूप से उठाता रहता है। भारत ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिशों की कड़ी आलोचना की है। उसका कहना है कि ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।’’


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close