June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

2025 के बाद खत्म हो जाएगा पाकिस्तान, बीजेपी सांसद ने दिया बड़ा बयान

Nishikant Dubey on Pak : भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Nishikant Dubey on Pak : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 2025 के बाद पाकिस्तान का नाम का देश धरती से खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं देश चार हिस्सों में बंट जाएगा। ये बात उन्होंने झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

निशिकांत दुबे ने कहा, मैं बहुत दावे के साथ कह रहा हूं कि पृथ्वी से 2025 के बाद पाकिस्तान नाम का देश खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने जो हमारा हिस्सा लिया है कश्मीर का, वह तो हमारा है ही और उसे हम वापस लेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान खंडित होकर बलूचिस्तान, पखूनिस्तान और पंजाब नाम के देशों में बंट जाएगा। पाकिस्तान के चार हिस्से हो जाएंगे। यही मोदी की गारंटी है।

उन्होंने आगे कहा, मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं। अगर इस साल के अंत तक पाकिस्तान कई टुकड़ों में नहीं बंटा, तो आप कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी पर झूठा आश्वासन देती है। पाकिस्तान खत्म हो जाएगा, यह मोदी की गारंटी है। इसी विश्वास ने उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है।

बता दें, निशिकांत दुबे का ये बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले के बाद आया है जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने लोगों के नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी। इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि निलंबित करने के सरकार के फैसले की सराहना करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा था, पाकिस्तान बिना पानी के मर जाएगा, यह है 56 इंच का सीना।

एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा सांसद ने लिखा था कि सॉंप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु,रावी,व्यास,चिनाब,सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का ख़ून बहाया,आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया ।बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना ।हुक्का,पानी,दाना पानी बंद,हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं,तड़पा तड़पा के मारेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close