April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

New chairman of Tata Trust : टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे नोएल टाटा, इन पदों पर निभाई अपनी भूमिका

New chairman of Tata Trust : नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

New chairman of Tata Trust : नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया था। टाटा ट्रस्ट, टाटा ग्रुप की परोपकारी शाखा है। ट्राटा ट्रस्ट की 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई बैठक में नोएल टाटा को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। नोएल अपने सौतेले भाई रतन टाटा की जगह लेंगे।

रतन टाटा ने कभी विवाह नहीं किया था। जिससे उनके कोई बच्चे नहीं थे और उन्होंने टाटा ट्रस्ट के लिए कोई उत्तराधिकारी नामित नहीं किया था। नोएल टाटा को अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय रतन टाटा के ‘लगातार आगे बढ़ने’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। नोएल को ‘बहुत अच्छे और समझदार व्यक्ति’ बताते हुए, टाटा संस के पूर्व बोर्ड सदस्य आर गोपालकृष्णन ने कहा कि वह ट्रस्ट के लिए बहुत अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘अपने व्यावसायिक और उद्यमशीलता कौशल के साथ, नोएल टाटा ट्रस्ट्स में बहुत अधिक मूल्य जोड़ सकेंगे।’

किन पदों पर रहे हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा साल 2014 से ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष रहे हैं। ट्रेंट टाटा ग्रुप का बेहद सफल परिधान खुदरा विक्रेता है, जिसके शेयर पिछले दशक में 6,000% से अधिक बढ़े हैं। नोएल पहले 2010 से 2021 तक टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड का नेतृत्व कर चुके हैं, जिस दौरान इस कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म का राजस्व 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया था। नोएल टाटा, टाटा स्टील लिमिटेड और वोल्टास लिमिटेड सहित कई लिस्टेड टाटा कंपनियों के बोर्ड में भी हैं। टाटा ट्रस्ट्स की वेबसाइट के अनुसार, उनके बच्चे – माया, नेविल और लीया – भी परिवार से जुड़े कुछ चैरिटी संगठनों के ट्रस्टी हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close