September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Indor News : सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

Diljit Dosanjh Show : इंदौर में रविवार को आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट के पहले इंदौर में प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर। Diljit Dosanjh Show in Indore : इंदौर में रविवार को आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट के पहले इंदौर में प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है। आज विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने कार्यालय का घेराव कर कंसर्ट के विरुद्ध धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कंसर्ट में आज खुले आम शराब परोसी जाएगी साथ ही मॉस की बिक्री भी होनी है।

इस आयोजन की अनुमति भी प्रशासन ने दी है जिसे प्रशासन को वापस लेना होगा। इसी के साथ नारेबाजी कर जल्द से जल्द कार्रवाई की भी मांग की गई और मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। वहीँ कलेक्टर आशीष सिंह ने भी आश्वासन देने हुए कहा कि सभी कार्य शासकीय नियम और कानून के साथ ही किया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close