July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेशमनोरंजन

National Kishore Kumar Award 2022 : अभिनेता धर्मेंद्र देओल को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022

National Kishore Kumar Award 2022 : धर्मेंद्र देओल को मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022 प्रदान किया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

National Kishore Kumar Award 2022 : भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022 प्रदान किया गया है। संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने धर्मेंद्र के मुंबई स्थित निवास पर 18 मई, 2024 को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया। बता दें कि यह सम्मान श्री देओल को अभिनय के क्षेत्र में सतत् सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना तथा श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिये प्रदान किया गया।

किन लोगों को दिया जाता है ये सम्मान?

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधाना, श्रेष्ठ उपलब्धि के मानदण्डों के आधार पर देय है। सम्मान के लिये चुने जाने के समय निर्देशक, कलाकार, पटकथाकार तथा गीतलेखक का सृजन-सक्रिय होना अनिवार्य है।

 

अभिनेता धर्मेन्द्र का सिनेमा में रोल

सुप्रतिष्ठित फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र गत 6 दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे भारतीय दर्शक चेतना में अपनी अनेक भूमिकाओं के साथ उनकी गहरी स्मृतियों में स्थापित है। उनकी अनेक फिल्में एवं निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों में जीवंत है, जिनमें बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, अनपढ़, आंखें, आई मिलन की बेला, रेशम की डोरी, काजल, पूर्णिमा, फूल और पत्थर, मझली दीदी, बहारों की मंजिल, सत्यकाम, शोले, तहलका, क्षत्रिय, विरोधी, फरिश्ते, लोहा, अपने, यमला पगला दिवाना जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फिल्म अभिनय के क्षेत्र में दिया जाना था। यह सम्मान बारी-बारी से अभिनय, पटकथा, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है। इस बार धर्मेद्र को ये पुरस्कार दिया गया।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close