September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

दो साल बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, नाले किनारे दफन मिला कंकाल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

‘Murder Mystery’ Unraveled: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने दो साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए लापता महिला रामदई कश्यप के कंकाल को बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी और यह साजिश उसके प्रेमी की पत्नी ने रची थी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दो साल पहले अचानक लापता हुई थी महिला

जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले रामदई कश्यप अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ मामला ठंडा पड़ गया, लेकिन हाल ही में दंतेवाड़ा पुलिस ने पुराने मामलों की समीक्षा शुरू की, जिसके बाद इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ।

कॉल डिटेल्स से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल्स में एक नाम बार-बार सामने आया — पाण्डू करटम। पूछताछ और जांच में सामने आया कि रामदई और पाण्डू के बीच प्रेम संबंध थे। यह बात पाण्डू की पत्नी कमली करटम को पसंद नहीं थी, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची।

पत्नी ने दी हत्या की सुपारी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कमली करटम ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को पैसे देकर रामदई की हत्या की सुपारी दी थी। योजना के तहत पहले पाण्डू की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी नाग को दंतेवाड़ा भेजा गया, ताकि रामदई की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

घर में घुसकर की हत्या

बताया जा रहा है कि एक रात हुंगाराम घर में घुसा और सो रही रामदई का मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सफेद प्लास्टिक की बोरी में भरकर पिकअप वाहन से गांव तोयलंका ले जाया गया। वहां नाले किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया।

खुदाई में मिला कंकाल

दो साल बाद पुलिस जांच करते हुए उसी नाले तक पहुंची। दंडाधिकारी और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में खुदाई कराई गई, जहां मिट्टी के नीचे से सफेद प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई। बोरी के अंदर मानव कंकाल मिला, जिसकी पहचान रामदई कश्यप के रूप में हुई।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी से पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में कमली करटम और लक्ष्मी नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close