June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

MP BJP State Working Committee : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, केंद्रीय मंत्री सहित सभी 29 सांसदों का हुआ सम्मान, जानें और क्या रहा खास

MP BJP State Working Committee : मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भोपाल के रवींद्र भवन में हुई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP BJP State Working Committee : मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भोपाल के रवींद्र भवन में हुई। लोकसभा चुनाव में मिली एतिहासिक जीत के बाद भाजपा की यह पहली बैठक है। इसमें केंद्र के 6 मंत्रियों और प्रदेश के सभी 29 सांसद सम्मानित किए गए। इस दौरान सत्ता व संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकता है।

दो सत्रों में आयोजित इस बैठक में संगठन प्रभारी शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा कई 200 से अधिक सीनियर नेता व 1000 से अधिक पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। प्रदेश के सभी 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी शामिल हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-हर वर्ग को जोड़ती है भाजपा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़ती है। राजनीति में महिलाओं की बड़ी भूमिका होने वाली है। इसीलिए उन्हें उचित स्थान देना होगा। बीजेपी बड़े लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। विपक्ष कितनी भी नकारात्मक राजनीति करें, हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगा।

वीडी शर्मा बोले-कार्यकर्ताओं की मेहनत से बना रिकॉर्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ता और जनता को दिया। कहा, उनकी मेहनत व बूथ सशक्तीकरण अभियान का लाभ मिला है। 64530 इन कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से यह रिकॉर्ड बना है। लोकसभा में हमने 80.56 बूथ जीते, 20 प्रतिशत बूथ बच गए, अगले चुनाव में इन्हें भी जीतेंगे।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले…

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रवींद्र भवन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं को पार्टी का मजबूत आधार बताते हुए लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। साथ ही जनता के प्रति आभार जताया। कहा, पार्टी द्वारा कुछ कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं, जिसके तहत गांव गांव में आभार कार्यक्रम होंगे।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close