July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News: उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित कर गिनाई उपलब्धियां

Madhya Pradesh Republic Day: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Madhya Pradesh Republic Day: उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने गृह नगर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए विकास और जनकल्याण का रोडमैप साझा किया। यह मुख्य आयोजन उज्जैन के ऐतिहासिक कार्तिक मेला ग्राउंड में संपन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत सुबह करीब 8:30 बजे हुई। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली छात्रों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के तुरंत बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और वहां मौजूद जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close