September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी? यहां देखें शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

Mohini Ekadashi 2024 : प्रत्येक माह में दो एकादशी पड़ती हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mohini Ekadashi 2024 : प्रत्येक माह में दो एकादशी पड़ती हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में इस दिन उपवास रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2024) के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को समस्त मोह व बंधनों से मुक्ति मिलती है और वह जीवन में एक के बाद एक तरक्की करता चला जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसका महत्व क्या है?

तिथि और शुभ मुहूर्त- Mohini Ekadashi 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 18 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट से होगा, जबकि एकादशी तिथि का समापन 19 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबित, मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई 2024 को रखा जाएगा। मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2024) की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 19 मई को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2024) का पारण 20 मई को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबर 8 बजकर 12 मिनट के बीच किया जाएग।

मोहिनी एकादशी का महत्व- Mohini Ekadashi 2024

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के बाद जब देव-दानवों में अमृत से भरा कलश पाने के लिए विवाद हो गया था तब वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक स्त्री का रूप धारण किया था। मोहिनी रूप में भगवान विष्णु ने दानवों को मोहित कर लिया था और उनसे अमृत भरा कलश लेकर देवताओं के हवाले कर दिया था, जिसे पीकर सभी देवता अमर हो गए। कहते हैं कि तभी से वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाने लगा।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close