June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

Mohan Cabinet Expansion : मोहन सरकार में मंत्री बने रामनिवास रावत, राज्यपाल ने दिलाई कैबिनेट मंत्री की शपथ

Mohan Cabinet Expansion : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार 8 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Mohan Cabinet Expansion : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार 8 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार किया है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत को मंत्री बनाया है। सुबह 9 राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई।

रामनिवास रावत की 15 मिनट में दोबारा शपथ 

विजयपुर से 6 बार के विधायक राम निवास रावत मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री की ही शपथ लेनी थी, लेकिन गलती से राज्यमंत्री की शपथ ले ली, जिसके बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 9.20 रामनिवास रावत को दोबारा शपथ दिलाई। इसमें उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

रामनिवास रावत 2023 के चुनाव में श्योपुर की विजयपुर सीट से 6वीं बार कांग्रेस के सिम्बल पर विधायक चुने गए। मोहन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधायक पद से वह इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद विजयपुर में दोबारा चुनाव कराना होगा।

  • रामनिवास रावत को मंत्री बनाए जाने के बाद मोहन मंत्रिमंडल में कुल 31 सदस्य हो गए। जबकि, अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। तीन पद अभी रिक्त हैं।
  • 3 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 8 दिन बाद यानी 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद पर मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री पद राजेंद्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा चुने गए। 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली।
  • 25 दिसंबर को 12 दिन बाद मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। इसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके 5 दिन बाद 30 दिसंबर को मंत्रियों को फोर्टफोलियो आवंटित किए गए।

रामनिवास रावत का सियासी सफर 

  • रामनिवास रावत श्योपुर की विजयपुर विधानसभा से छह बार के विधायक हैं। 1987 में उन्होंने युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के तौर राजनीति में एंट्री की थी। 1988 में कृषि उपज मंडी समिति विजयपुर के अध्यक्ष बने। 1990-1993 में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। 1990, 1993, 2003 और 2008 में विधायक निर्वाचित हुए।
  • रामनिवास रावत 1993-98 में राज्यमंत्री और 1998 में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 2000 से 2008 तक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, 2013 में पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए। 2018 में चुनाव हार गए। 2023 में फिर विधायक बने।
  • पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के साथ मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं। 30 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए।

CM मोहन यादव ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यमंत्री रामनिवास रावत को बधाई देते हुए कहा, निश्चित ही आपके दीर्घ अनुभव का लाभ चंबल क्षेत्र व मध्यप्रदेश के विकास के लिए मिलेगा। सीएम ने उन्हें यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close