August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

MLA Sudhakar Singh Passes Away: समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

MLA Sudhakar Singh Passes Away: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। राज्य के घोसी सीट से पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MLA Sudhakar Singh Passes Away: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। राज्य के घोसी सीट से पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुधाकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

सपा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी ने अपने X पर अपने आधिकारिक हैंडल से विधायक सुधाकर सिंह के निधन की सूचना दी है। पार्टी ने बताया- “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन 67 साल की उम्र में हुआ है। उन्होंने घोसी सीट पर साल 2023 में हुए विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close