July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़

MCB NEWS: भोजन की तलाश में हादसे का शिकार हुई मादा भालू, रैंप बनाकर वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत बिहारपुर वन परिक्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रही एक मादा भालू खुले कुएं में गिर गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MCB: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत बिहारपुर वन परिक्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रही एक मादा भालू खुले कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना बिहारपुर वन परिक्षेत्र की सोनहरी बीट की है। मादा भालू जंगल में भोजन-पानी की तलाश के दौरान फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा।

रेस्क्यू के दौरान टीम ने कुएं के एक हिस्से को तोड़कर मिट्टी का रैंप तैयार किया, जिससे भालू आसानी से बाहर निकल सके। कुछ देर बाद मादा भालू रैंप के सहारे सुरक्षित बाहर आई और वापस जंगल की ओर चली गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान भालू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सफल रेस्क्यू के बाद वन अमले ने राहत की सांस ली। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जंगल से लगे क्षेत्रों में खुले कुओं को सुरक्षित ढंग से ढककर रखें, ताकि भविष्य में वन्यजीव इस तरह के हादसों का शिकार न हों।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close