September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेश

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाडीगार्ड ने की आत्महत्या, सिर पर रखकर चला दी बंदूक

Sachin Tendulkar's bodyguard commits suicide :सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने मंगलवार रात सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Sachin Tendulkar’s bodyguard commits suicide : मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाडीगार्ड को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने मंगलवार रात सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जामनेर शहर के जलगांव रोड स्थित गणपति नगर में तेंदुलकर के बॉडीगार्ड प्रकाश गोविंदा कापड़े (37) का घर है। वह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।

एसआरपीएफ के जवान थे प्रकाश कापड़े

सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड प्रकाश गोविंद कापड़े की भर्ती एसआरपीएफ के जवान के रूप में की गई थी। पोस्टिंग के बाद से वह मुंबई में सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात थे। वह 8 दिन की छुट्टी पर अपने घर जमानेर स्थित गणपति नगर आए थे।

आधी रात खुद को मार ली गोली

तेंदुलकर के बॉडीगार्ड प्रकाश कापड़े ने आधी रात को घर में ही अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। इस दौरान सभी लोग सो रहे थे। अचानक फायर की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली तो लोग दौड़े। प्रकाश के कमरे में घर वाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। लोग उसे किसी तरह अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे

प्रकाश के परिवार में माता-पिता के साथ पत्नी और दो बच्चे भी हैं। सभी प्रकाश के इस कदम से सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो। प्रकाश ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है। जामनेर पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर किरण शिंदे और उनकी टीम मौके पर पहुंची है। इसके बाद प्रकाश कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामनेर शहर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि आत्महत्या का कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध है।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close