June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

रायपुर में 50 लाख की बड़ी धोखाधड़ी: ड्राइवर ही निकला गुनहगार, नकदी लेकर फरार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

रायपुर। राजधानी रायपुर में भरोसे को तोड़ने का बड़ा खेल सामने आया है, जहां कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश प्रसाद का ड्राइवर कृष्णा साहू 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के लिए खम्हारडीह थाने के पास ही जगह चुनी।

ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख देकर घर भेजा था
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद ने खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित कंस्ट्रक्शन कारोबारी गीतांजलि नगर का निवासी है। उसने अपने ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख रुपये नकद देकर घर भेजा था।

आरोपित ड्राइवर एक साल से काम कर रहा था
आरोपित ड्राइवर कृष्णा साहू पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। वह भाठागांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है। पुलिस शहरभर में उसकी तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close