August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्म

Masik Durga Ashtami Vrat 2024 : कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत? यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Masik Durga Ashtami Vrat 2024 : हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने का विधान है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Masik Durga Ashtami Vrat 2024 : हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने का विधान है। इस दिन माता दुर्गा की उपासना की जाती है। दुर्गाष्टमी का व्रत रखने से माता रानी भक्तों के सभी दुख-दर्द, पीड़ा, भय और संकट को दूर देती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गाष्टमी के दिन उपवास करने और विधिपूर्वत पूजा-अर्चना करने से मां अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्येष्ठ माह में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जून 2024 को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 13 जून 2024 को रात 8 बजकर 03 मिनट से
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 14 जून 2024 को रात 10 बजकर 33 मिनट पर
मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत तिथि- 14 जून 2024

मासिक दुर्गा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 13 जून 2024 को रात 8 बजकर 03 मिनट से
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 14 जून 2024 को रात 10 बजकर 33 मिनट पर
मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत तिथि- 14 जून 2024

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का महत्व

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी की पूजा उपासना करने से समस्त कष्टों का जल्द निवारण होता है। साथ ही मां भगवती सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं और सदैव अपने भक्तों की रक्षा भी करती हैं। कहते हैं कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी भक्त मां दुर्गा की आराधना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती हैं।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close