August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी का खुलासा: 10 घंटे में नाबालिग गिरफ्तार, 10 लाख के जेवर बरामद

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Lakshya Jewelers Theft Solved in Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी वंश कुमार मुरपानी ने थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह लोधीपारा रोड, शंकर नगर में लक्ष्य ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करता है। 9 मई की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद 11 मई की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए मिले। दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के और बिस्किट गायब थे।

पुलिस कमिश्नर ने किया मौके का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद 40 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और 50 से ज्यादा पुराने चोरी एवं नकबजनी के आरोपियों की तस्दीक की। तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे के भीतर एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने मंदिर हसौद क्षेत्र के हर्ष ज्वेलर्स में चोरी और अभनपुर क्षेत्र में एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी के प्रयास की बात भी कबूल की है।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य बड़ी चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

फिलहाल थाना खम्हारडीह में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close