June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessअंचलप्रदेशमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट..! अगले महीने खाते में आएंगे 1500 रुपए, सीएम ने किया ऐलान

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को हर माह मिलने वाली राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। अगस्त महीने में एक तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त यानी कुल 1500 रुपए डाले जाएंगे।

एमपी की मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहनों को रााखी पर अतिरिक्त राशि देने का निर्णय मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया है। इस प्रकार लाडली बहनों के खाते में इस बार 1250 की जगह 1500 रुपए आएंगे।

लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रुपए 
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए देती है। लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि 10 तारीख से पहले ट्रांसफर की जाती है। मोहन यादव सरकार इस बार महिलाओं को 250 रुपए राखी गिफ्ट के तौर पर देना चाहती है।

324 करोड़ का अतिरिक्त भार
मोहन यादव सरकार के इस निर्णय से सरकारी खजाने पर करीब 324 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। मोहन यादव सरकार लाड़ली बहनों पर अभी हर माह 1576 करोड़ रुपए खर्च करती है। अगस्त में यह राशि 1800 करोड़ के करीब हो जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close