June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Kondagaon News : CAF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Kondagaon News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। ड्यूटी के दौरान एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कैंप और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

ड्यूटी के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार, मृतक जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव क्षेत्र के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित सीएएफ कैंप में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने परिजनों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलते ही कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और मृत जवान के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि जवान ने निजी कारणों और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया हो सकता है।

हर पहलू से होगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को घटना की हर एंगल से विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close