July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM Dr. Mohan Yadav : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला, समाजवादी पार्टी को लेकर कही ये बात

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर तंज कसा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर तंज कसा है। सीएम मोहन ने कहा कि ‘इस बार रायबरेली की राय भी बदली-बदली लग रही है।’ गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती लोकसभा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन ने कांग्रेस, सपा और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

सीएम मोहन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है। हम तो डूबेंगे, सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे। राहुल गांधी ने पहले पारिवारिक सीट अमेठी ली, पिछली बार ऐसी मार पड़ी कि अब तक धूल उड़ रही है। दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए हैं। बची-खुची रायबरेली की सीट थी, वहां की राय भी बदली-बदली लग रही है। रायबरेली भी इनके लिए अपनी राय नहीं रखने वाली है।

सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है। व्यवहार आपका परिवारवादी पार्टी की तरह है। आजमगढ़ में एक स्थान पर आया था, तो समाजवादी पार्टी ने कहा इनका उत्तर प्रदेश में क्या काम? पूरे भारत से मेरा संबंध है यह भारतीय जनता पार्टी है जो सभी को अवसर देती है। जनता में से कोई भी मुख्यमंत्री बन जाए, मंत्री बन जाए, जनता में से सांसद बन जाए न कि एक परिवार में से।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close