July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Kanwar Yatra Shop Nameplate : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कांवड़ यात्रा रूट की दुकानों पर नेमप्लेट लगाना जरूरी

Kanwar Yatra Shop Nameplate : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगामी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Kanwar Yatra Shop Nameplate : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगामी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी के साथ यूपी पुलिस ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी दुकानदारों और वेंडर्स को अपनी दुकानों पर नाम और पहचान दर्शाने वाली नेमप्लेट (Nameplate) लगानी होगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीएम योगी की पहल

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी खाद्य दुकानों पर ऐसा नेमप्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें दुकानदार का नाम और उसकी पहचान साफ तौर पर लिखी हो।बताया गया है कि यह फैसला कांवड़ यात्रियों की आस्था औ उनकी पवित्रता को बनाए रखने के मकसद से लिया गया है। कांवड़ यात्रा रुट पर हलाल (Halal) सर्टिफाइड प्रोडक्ट वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

मुजफ्फरनगर के बाजारों में आया बदलाव

पुलिस के आदेश के बाद मुजफ्फरनगर के बाजारों की तस्वीर बदली बदली नजर आ है। पुलिस ने कहा है कि श्रावण के पवित्र महीने में कई लोग, विशेष रूप से कांवड़ यात्री, अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करते हैं। बीते कुछ समय में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का नाम ऐसा रखा जिससे कांवड़ यात्रियों में भ्रम पैदा हुआ। इससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी बाधा पैदा हुई। इसे रोकने के लिए, कांवड़ मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी मर्जी से अपने मालिकों और कर्मचारियों के नाम का नेमप्लेट दुकान के बाहर लगाएं।

नजर आने लगा है कि पुलिस के आदेश का असर

पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। यूपी पुलिस के इस आदेश का असर भी नजर आने लगा है। कांवर यात्रा की रुट पर लगे ठेले, दुकानों और होटल वालों ने नेमप्लेट लगाना शुरू कर दिया है । प्रशासन का कहना है कि यह आदेश इसलिए जारी किया गया है कि कांवड़ यात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। कांवड़ यात्री भी सरकार के इस फैसले को सही मान रहे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close