Mandi Lok Sabha Election Result 2024 : ‘क्वीन’, ‘पंगा’, ‘फैशन’, ‘तनु वेड्स मनु रिर्टन’ और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली कंगना अब पॉलिटिक्स में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत को जबसे बीजेपी ने मंडी से टिकट दी थी, तबसे ही एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी रहीं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी रैली और प्रचार को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई रहीं। वहीं इस कड़ी मेहनत के बाद अब कंगना को इसका फल भी काफी अच्छा मिला है। एक्ट्रेस की राजनीति डेब्यू हिट हो गई है। मंडी सीट से उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को हराकर 537022 वोटों से धाकड़ जीत हासिल कर ली है।
पहली चुनाव में मिली धाकड़ जीत
बता दें कि देश भर में ‘छोटी काशी’ के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट रही, जहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल करना कंगना के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है।
वहीं इस जात से कंगना ने ये भी साबित कर दिया है, अगर सच्चाई और लगन से मेहनत की जाए, तो सपने सच हो ही जाते हैं। अब कंगना देश की हर लड़की के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके अपनी जीत की खुशी जताई है, और समस्त मंडीवासियों का धन्यवाद किया है।
View this post on Instagram




