Kangana Ranaut on Bangladesh Violence : हम भाग्यशाली हैं कि राम राज्य में रह रहे हैं, बांग्लादेश के हालातों के बीच कंगना रनौत का ट्वीट
Kangana Ranaut on Bangladesh Violence : इस समय बांग्लादेश के हालत अस्थिर बने हुए हैं। कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन देखा जा रहा है।
Kangana Ranaut on Bangladesh Violence : नई दिल्ली। इस समय बांग्लादेश के हालत अस्थिर बने हुए हैं। कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन देखा जा रहा है। सैकड़ों की तादात में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार देश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अपनी पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं वह राजधानी ढाका छोड़ किसी सुरक्षित जगह पर के लिए निकल गई हैं। बांग्लादेश के हालातों ने भारतीय राजनीति में एंट्री कर ली है। मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक पोस्ट सामने आया है।
Bharat is the original motherland of all Islamic Republics around us. We are honoured and flattered that honourable Prime Minister of Bangladesh feels safe in Bharat but all those who live in India and keep asking why Hindu Rashtra? Why Ram Rajya? Well it is evident why!!!
No… https://t.co/wMqlpBquUo— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 5, 2024
बांग्लादेश पीएम के इस्तीफे के बाद कंगना रनौत का पोस्ट
Kangana Ranaut on Bangladesh Violence : कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि है। हम सम्मानित और खुश हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन भारत में रहने वाले सभी लोग पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? खैर, यह स्पष्ट है कि क्यों!!! मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहाँ तक कि खुद मुसलमान भी नहीं। अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं। जय श्री राम




