Jailor Deepak Sharma suspended : सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा काफी पॉपुलर हो रहे थे। हालांकि, बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह पिस्टल लेकर डांस करते हुए दिखाई दिए। अब इस वायरल वीडियो के कारण जेलर दीपक शर्मा पर कार्रवाई हो गई है। जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड कर दिए गए हैं। वायरल वीडियो को लेकर उनपर एक्शन लिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।




