June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Israel-Hamas War Update : इजरायल का कहर जारी, गाजा पर कर दी बम की बारिश, मची तबाही

Israel-Hamas War Update : इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। गाजा में इजरायली सेना लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Israel-Hamas War Update : दीर अल-बला : इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। गाजा में इजरायली सेना लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस बीच उत्तरी गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से किए ताजा हवाई हमलों में कई महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। एक अस्पताल के निदेशक ने बताया कि जानलेवा चोटों से पीड़ित मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है क्योंकि बीते सप्ताह के अंत में इजरायली बलों की छापेमारी के दौरान कई चिकित्सकों को हिरासत में ले लिया गया था।

इजरायल ने तेज किए हमले

 

इजरायल ने हाल के हफ्तों में उत्तरी गाजा में हवाई हमले तेज कर दिए है और बड़ा जमीनी अभियान भी शुरू किया है। उसने कहा कि यह हमास के उन आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए है जो जंग के एक साल से अधिक समय बाद फिर से संगठित हो गए हैं। हाल ही में गाजा के एक अस्पताल ने इजरायल के सैनिकों ने हमास के 100 आतंकियों को पकड़ा था।

बिगड़ रहे हैं हालात

 

जंग की वजह से उत्तरी गाजा में हजारों फलस्तीनियों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। गाजा तक पर्याप्त सहायता ना पहुंचने की वजह से मुश्किलों में और इजाफा हुआ है। इजरायल की संसद ने ऐसा कानून पारित किया है जिससे फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को गाजा में सहायता प्रदान करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इजरायल का गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक, दोनों पर नियंत्रण है, और यह स्पष्ट नहीं है कि एजेंसी वहां कैसे काम करेगी।

लगातार हो रहे हैं हमले 

 

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में मंगलवार को दो हमले हुए थे। पहले हमले में एक पांच मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया था जिसमें कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और 23 लापता हैं। मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बेत लाहिया पर मंगलवार शाम को दूसरे हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close