July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

इजरायल ने ईरानी सैनिक ठिकानों पर किया हमला, ईरान के आधे मिसाइल लॉन्चर नष्ट, इजरायली पीएम का बड़ा दावा

Iran-Israel War Updates: ईरान और इजरायल के बीज जारी जंग अपने आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। दोनों ही देश एक-दूसरे को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बना रहे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Iran-Israel War Updates: ईरान और इजरायल के बीज जारी जंग अपने आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। दोनों ही देश एक-दूसरे को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बना रहे हैं। इज़रायल ने देर रात ईरानी सैनिक ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में कई ईरानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक जिन भी ठिकानों को ईरान फिर से सही कर दोबारा हमले की तैयारी कर रहा था, उसे इजरायली सेना ने तबाह कर दिया। अगर यही हालात जारी रहे तो यह युद्ध एक नया मोड़ ले सकता है।

सैन्य अभियानों पर हर दिन 62 अरब रुपये खर्च कर रहा इजरायल

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक इज़रायल अब ईरान के साथ इस युद्ध में सैन्य अभियानों पर हर दिन लगभग या $725 मिलियन (62 अरब रोजाना) खर्च कर रहा है। सरकारी आर्थिक सलाहकारों के मुताबिक सिर्फ़ जेट ईंधन और हथियारों पर ही देश को प्रतिदिन लगभग $300 मिलियन (26 अरब रुपये) का खर्च आ रहा है।

ईरान के आधे मिसाइल लॉन्चर नष्ट, प्रमुख आर्मी कमांडर ढेर-नेतन्याहू

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में “समय से आगे” है, जो पिछली अपेक्षाओं से अधिक है और आगे भी सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार है । एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ईरान के कम से कम आधे मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया, प्रमुख आर्मी कमांडर्स को खत्म कर दिया है। इजरायल ईरान की सेना को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान के सभी परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा, जिसमें भारी किलेबंदी वाला फोर्डो परमाणु संयंत्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि “हम समय और परिणामों दोनों के मामले में अपने निर्धारित कार्यक्रम से आगे हैं।”

युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी

इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग से दुनिया के अन्य देशों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। दुनिया भर के देश अपने नागरिकों को ईरान और इजरायल से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। नागरिकों को एयर और जमीनी रूट के साथ ही समुद्र के रास्ते निकालने की कोशिश की जा रही है।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और इजरायल के बीच चल रही इस जंग के चलते मिडिल ईस्ट में एयर सर्विस बंद है जिससे कमर्शियल उड़ानों में बाधा आई है और इस पूरे इलाके में यात्री फंसे हुए हैं। इन परिस्थितियों में कुछ देशों ने ज़मीनी मार्गों का सहारा लिया है और अपने नागरिकों को सड़क मार्ग से उन पड़ोसी देशों में पहुंचाया है जहां एयरपोर्ट अभी भी चालू हैं। पिछले हफ़्ते ईरान पर इजराइल के मिसाइल हमलों के बाद से, हज़ारों विदेशी नागरिकों को पहले ही निकाला जा चुका है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close