July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

IPS Transfer in MP : मध्यप्रदेश में बड़ा फेरबदल, 15 सीनियर आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें सूची

IPS Transfer in MP : मोहन सरकार ने मंगलवार (24 September) को 15 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IPS Transfer in MP : मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने मंगलवार (24 September) को 15 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, सीनियर आईपीएस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त पुलिस के प्रभारी डीजी बनाए गए हैं। जबकि, योगेश चौधरी को पीएचक्यू भेजा गया है। कई जिलों के एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी बदले गए हैं।

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने मंगलवार दोपहर आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। इसमें एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद लोकायुक्त के लोकायुक्त पुलिस का डीजी (प्रभारी) बनाया गया है। जबकि, योगेश चौधरी लोकायुक्त से पुलिस मुख्यालय भेजे गए हैं। डीसीपी श्रद्धा तिवारी जोन-2 से पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ की गई हैं।

सोनाक्षी सक्सेना को बड़ी जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर ऑफिस में इंटेलिजेंस सिक्योरिटी रहे आईपीएस संजय कुमार भोपाल पुलिस उपयुक्त जोन-2 पदस्थ कि गए हैं। जबकि, जबलपुर की एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय में इंटेलिजेंस सिक्योरिटी की कमान संभालेंगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close