April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

भवानीपुर में दिलचस्प मुकाबला: ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी, संपत्ति में बड़ा अंतर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

West Bangal Latest News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे रोचक मुकाबला भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु पहले ममता की पार्टी का ही हिस्सा थे, लेकिन बाद में वह अलग हुए और अब ममता को लगातार सीधी चुनौती दे रहे हैं। 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को करीबी अंतर से मात दी थी। इस बार ममता भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में सुवेंदु ने भी नंदीग्राम और भवानीपुर से पर्चा भरा है। सियासी मैदान पर दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर होना तय है, लेकिन संपत्ति के मामले में दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री होने के बावजूद संपत्ति के मामले में सुवेंदु से काफी पीछे हैं। ममता की गिनती देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में होती है। वह अपनी सैलरी भी नहीं लेती हैं। प्रतीकात्मक तौर पर सिर्फ एक रुपया लेती हैं। पिछले पांच साल में ममता की संपत्ति कम हुई है।

सुवेंदु अधिकारी ने 2026 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जो हलफनामे भरे हैं, उनके अनुसार उनकी कुल संपत्ति ₹85.87 लाख है। वहीं, ममता बनर्जी की कुल संपत्ति ₹15.37 लाख है। खास बात यह है कि दोनों की संपत्ति पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कम हुई है। संपत्ति और आय में सुवेंदु अधिकारी काफी आगे हैं। उनकी आय बढ़ी है, लेकिन चल संपत्ति में बड़ी कमी आई है। कानूनी पक्ष में ममता बनर्जी पूरी तरह क्लीन हैं, जबकि सुवेंदु पर मामले बढ़े हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर मामले राजनीति से प्रेरित हैं। 2021 में उनके खिलाफ सिर्फ एक केस था। अब यह संख्या 29 पहुंच गई है। उनके खिलाफ कई मामले हाईकोर्ट ने खारिज भी किए हैं। हलफनामे के अनुसार दोनों नेताओं के पास कोई कार नहीं है और दोनों पर कोई बड़ा लोन भी नहीं है।

सुवेंदु अधिकारी की संपत्ति घटी
सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति ₹85.87 लाख है, जो 2021 में लगभग ₹90 लाख थी। इसमें थोड़ी कमी आई है। वहीं, अचल संपत्ति ₹61.30 लाख पहुंच गई है, जो 2021 में 46 लाख रुपये के करीब थी। हालांकि, चल संपत्ति में कमी आई है। यह 2021 में ₹59.31 लाख थी। अब कम होकर ₹24.57 लाख रह गई है। उनकी आय बढ़ी है। 2021 में यह ₹8.13 लाख थी। अब ₹17.38 लाख है। उनकी आय पांच साल में दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। उन्हें विधायक के रूप में वेतन, पूर्व सांसद होने के नाते पेंशन मिलती है। इसके अलावा बिजनेस से भी कमाई करते हैं। वह पेशे से राजनेता और व्यवसायी हैं। उनके ऊपर कोई बैंक ऋण या सरकारी बकाया नहीं है। कोई वाहन (कार) नहीं है और गहने/जेवर भी नहीं हैं। उनके ऊपर कुल 29 आपराधिक मामले हैं, लेकिन अधिकतर राजनीति से प्रेरित हैं। किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं पाया गया है।

ममता बनर्जी की चल संपत्ति आधी हुई
ममता बनर्जी के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति ₹15.37 लाख है, जो 2016 में ₹30.45 लाख थी। इसमें काफी कमी आई है। उनके पास कोई अचल संपत्ति (घर/जमीन) नहीं है। उनके बैंक खाते में 69 हजार रुपये हैं और 9 ग्राम सोना उनके पास है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है और कोई लोन भी नहीं है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close