September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Congress Latest News : कांग्रेस ने चुनाव से पहले 2 राज्यों में किया बड़ा फेरबदल, बदल दिए अध्यक्ष, जानें किसे मिली ये जिम्मेदारी

Congress Latest News : कांग्रेस पार्टी ने दो लिस्ट जारी करते हुए झारखंड और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Congress Latest News : चुनाव आयोग ने आज यानी 16 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा, इन दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग के इस ऐलान के कुछ समय बाद ही कांग्रेस ने अपने दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष में फेरबदल कर दिया है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया। आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में किस को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बदले प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने दो लिस्ट जारी करते हुए झारखंड और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी दी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तारिक़ हमीद कर्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं तारा चंद और रमन भल्ला को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है। वहीं झारखंड में कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में रामेश्वर उरांव की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कांग्रेस ने दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर में कब है चुनाव?

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 8 सितंबर , 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव तीन फेज में होंगे जिनमें पहले फेज में 24 सीटों, दूसरे फेज में 26 सीटों और तीसरे फेज में 40 सीटों पर वोटिंग होगी। जम्मू कश्मीर में कुल 11838 पोलिंग बूथ होंगे और 735 वोटर एवरेज हर पोलिंग बूथ पर होंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close