August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइममध्यप्रदेश

Indore Rave Party : इंदौर में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, नशे में धुत मिले 200 के करीब युवक-युवतियां

Indore Rave Party : मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी रेव पार्टी पर रेड मारकर करीब 200 युवक-युवतियों व ट्रांसजेंडर्स को नशे की हालत में पकड़ा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore Rave Party : मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी रेव पार्टी पर रेड मारकर करीब 200 युवक-युवतियों व ट्रांसजेंडर्स को नशे की हालत में पकड़ा है। रेव पार्टी का आयोजन तेजाजी नगर थाना इलाके के रालामंडल की पहाड़ियों में स्थित रिवेरा हिल्स फॉर्म हाउस पर चल रही थी। पुलिस की रेड पड़ते ही यहां हड़कंप मच गया और नशे में धुत युवक-युवतियां यहां वहां भागने लगे जिन्हें पुलिस पकड़कर थाने लाई है। युवक युवतियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें थाने लाने के लिए बस का इस्तेमाल करना पड़ा।

जयपुर से आई पोल डांसर, बह रही थी शराब-गांजा-स्मैक

शनिवार रात करीब 2 बजे बाद पुलिस ने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल की पहाड़ियों में स्थित रिवेरा हिल्स फार्म हाउस पर पार्टी लूक में दबिश दी। पार्टी में गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर, एमडी और शराबखोरी खुलेआम चल रही थी। पार्टी में हिस्ट्री शीटर से लेकर समलैंगिक तक युवक-युवतियों के साथ शामिल थे। पार्टी का समय रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक था। पुलिस ने यहां से 200 के करीब युवक-युवतियों को पकड़ा है जिनमें लेस्बियन और ट्रांसजेंडर्स भी शामिल हैं। इतना ही नहीं बताया गया रेव पार्टी में पोल डांस करने के लिए जयपुर से डांसर को भी बुलाया गया था। एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि रिवेरा हिल्स फार्म के मालिक गुप्ता और पार्टी संचालित करने वाले रितेश यादव, हितेश और सोनू पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं आबकारी एक्ट में धर्मेंद पिता जुगलकिशोर निवासी महालक्ष्मी नगर और हर्ष पिता हेमंत सुगंधी निवासी श्रीराम इन्कलेव नाना खेड़ा उज्जैन पर कार्रवाई की गई है।

कमरों में पकड़ाए युवक-युवतियां

एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि दबिश देते ही अफरा तफरी मच गई। पार्टी में स्ट्राइकर और मोर शौर नामक पब के मालिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी करते मिले। पार्टी में लेस्बियन, ट्रांसजेंडर और गे शामिल थे। जांच में पता चला है कि, मैसेज रितेश यादव, सोनू और हितेश सिंघानी नामक तीन-चार लोगों आयोजित करते है। पब-बार बंद होने के बाद उनके क्राउड को ग्राहक बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से लोकेशन दी जाती है। उनके लिए कमरे उपलब्ध रहते है। पब से निकलने के बाद अय्याशी के लिए क्राउड इन स्थानों पर पहुंचता है। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित गोगो पेपर, एमडी ड्रग्स, गांजा और शराब मिली है। कुछ युवक-युवतियां कमरों में थे जिन्हें पकड़ा गया है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close