April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Congress News: MP में कांग्रेसियों का हल्ला बोल.. राहुल गांधी को लिखी खून से चिट्ठी, जानें पूरा माजरा

MP Congress News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Congress News: भोपालः मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया है। जिन नेताओं के पद मिल गए उनकी बल्ले-बल्ले हो गई और जिनके नाम कट गए, उन नेताओं ने अब सड़कों पर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल में कांग्रेस नेता खून से राहुल गांधी को चिट्ठी लिख रहे हैं वहीं जबलपुर में नेता सिर मुंडवा रहे हैं।

खून से राहुल गांधी के नाम चिट्ठी लिखी

जानकारी के मुताबिक भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में कांग्रेस के नेता खुलकर आला नेताओं के विरोध में उतर आए हैं और पार्टी के अंदर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। भोपाल में एमपी कांग्रेस के आला नेताओं से नाराज कांग्रेसी धरने पर बैठे हुए हैं। खून से राहुल गांधी के नाम चिट्ठी लिखकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता मोनू सक्सेना ने आरोप लगाया है कि व्यापम घोटाले के आरोपी संजीव सक्सेना को प्रदेश में महामंत्री बना दिया गया है। इतना नहीं संजीव सक्सेना के छोटे भाई को भोपाल कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। मोनू सक्सेना ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर राहुल गांधी को धोखा देने का आरोप लगाया है।

विरोध में मुंडवाया सिर

वहीं जबलपुर में भी कांग्रेसी आला कमान के विरोध में उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सौरभ शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ता सौरभ शर्मा के विरोध में सिर मुंडवा रहे हैं।

दलबदलुओं को जगह मिलने का विरोध

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरी पार्टी से आए नेताओं के पद देने के खिलाफ है। उनकी मांग है कि संगठन सृजन अभियान के सर्वे रिपोर्ट को जारी की जाए। मध्य प्रदेश कांग्रेस में लंबे वक्त से प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई थी लेकिन अब जब नियुक्ति हुई है तो पार्टी के अंदर ही सिर फुटौवल शुरू हो गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close