July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आज का आपका दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल | Horoscope 19 September 2024

Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आज का आपका दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल | Horoscope 19 September 2024

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal : गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। बुध सिंह राशि में। सूर्य और केतु कन्या राशि में। शुक्र का प्रवेश तुला राशि में हो चुका है, जहां पे स्वग्रही हो गए हैं। बहुत दिनों तक नीच के थे अब बहुत अच्छी स्थिति में आ चुके हैं। ये जनमानस के लिए बहुत अच्छा होगा। शनि वक्री कुंभ राशि में और राहु और चंद्रमा का कुयोग चल रहा है मीन राशि में।

 

मेष राशि– आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– अच्छे निर्णय लेंगे। भावुकता में रहने के बाद भी निर्णय लेने की क्षमता आपकी सराहनीय रहेगी। लेखकों, कवियों के लिए अच्छा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी की शरण में रहें उन्हें प्रणाम करें, शुभ होगा।

कर्क राशि– भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान, व्यापार अभी भी मध्यम ही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– पराक्रम रंग लाएगा। एक बहुत ही अच्छी सॉफ्ट एनर्जी फ्लो करेगी आप में। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर होगी आपकी। अप्रोच बहुत अच्छे रहेंगे टुवर्ड्स बिजनस। सफेद वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– धन आगमन। कुटुंबों में वृद्धि। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धनदायक दिन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– बहुत दिनों बाद बहुत अच्छी स्थिति आपकी रहेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम संतान बहुत अच्छा। बस थोड़ा गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखिए। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार बहुत अच्छा है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि– घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में थोड़ा मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप की स्थिति थोड़ी गड़बड़ दिख रही है। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। बाकी प्रेम संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। अब जाकर के आपको मजा आएगा अपनी व्यवसायिक स्थिति में। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि– धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आंख या मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक बेचैनी, घबराहट सी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close