
Accident in Kumhari : भिलाई। छत्तीसगढ़ के कुम्हारी में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में 3 से 4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।
मौके पर मौजूद अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की जा रही है।




